चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद, 3 वाहन चोर आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीमों ने वाहन चोरी के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनसे चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56 ने थाना तिगांव के एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में सुंदर वासी गांव डीग फरीदाबाद को मेट्रो फ्लैट्स सेक्टर-56 से गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।

इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने थाना शहर बल्लभगढ के एक वाहन चोरी मामले में विकास वासी गांव जैतपुर दिल्ली को पुराना पल्ला पुल से गिरफ्तार कर एक मोटरसाइकिल बरामद की है वहीं अपराध शाखा सेक्टर-16 ने थाना खेडीपुल के एक वाहन चोरी के मामले में सचिन वासी भारत कालोनी फरीदाबाद को बाईपास रोड सेक्टर-17 से गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाईकिल को बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि अपराध शाखाओं की टीम ने इस प्रकार 3 मामलों का खुलासा करते हुए 3 मोटरसाइकिल बरामद की है, सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!