चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरो व चोरी का वाहन खरीदने वालो पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिसके निरंतर में कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने आरोपी सलमान(21) वासी AC नगर NIT फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार 27 सितंबर को क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम क्षेत्र में गस्त पर थी दौराने गस्त टीम को मुखबर खास से प्राप्त सूचना पर आरोपित सलमान को चोरी की मोटरसाइकिल सहित आशियाना फ्लैट्स सेक्टर-56 एरिया से मोटरसाइकिल सहित काबू किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने चोरी की मोटरसाइकिल फरीदाबाद से ही किसी व्यक्ति से 5000 रुपये में खरीदी थी। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!