टयूबवेल की केबल चोरी करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच उंचा गांव की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरो पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर टयूबवेल की केबल चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने मुकेश व अजीत वासी गांव डीग फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार गांव सुनपेड वासी एक व्यक्ति ने थाना सदर बल्लबगढ में दी अपनी शिकायत में बताया कि 12 मई 2026 की रात को उसके टयूबवेल से किसी नामपता नामालुम व्यक्ति ने केबल चोरी कर ली, जिस शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी एक ही गांव के रहने के वाले है तथा नशा करने के आदी है, जिन्होंने नशापुर्ति करने के लिए केबल चोरी की थी। मुकेश पर पूर्व में वाहन चोरी सहित 2 मामले दर्ज है वहीं अजीत पर पूर्व में 3 मामले दर्ज है। दोनों से 3000 रुपये बरामद हुए है जिनको 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!