ए.पी.के फाईल भेजकर 97,000 रुपये की ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार
साइबर थाना NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। एक महिला के पास KYC करने के नाम पर ए.पी.के फाईल भेजकर 97,000 रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने लक्की(19) वासी गोतमबुध नगर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार जवाहर कालोनी फरीदाबाद वासी एक महिला ने थाना साइबर NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि 15 सितंबर 2026 को उसने अपने एयरटेल सिम का रिचार्ज किया था। जिसमें डाटा प्लान के अनुसार नही मिला जिसके लिए उसने गुगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया और नंबर पर कॉल किया जिसने अपने आपको एयरटेल में कार्यरत ऑफिसर बतलाया और KYC के लिए व्हॉट्सएप पर ए.पी.के फाईल भेजी, जिसके बाद उसके फोन की स्क्रीन ब्लैक हो गई और खाता से 97,000 रुपये कट गये। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लक्की ने खाताधारक मानव का खाता लेकर अभिषेक को दिया था। वह 10वीं पास व बेरोजगार है। मानव के खाता में ठगी के 97,000 रुपये आये थे। मामले में अभिषेक व मानव सहित 3 आरोपित को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपित को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



