भारत क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड, पाकिस्तान को धोया

IND vs PAK : भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। भारत ने शनिवार को पुरुष क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से शिकस्त दी। भारत ने निशिन सिटी के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क 212 का टारगेट दिया, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने छह गंवाकर 192 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने सधी शुरुआत की। कप्तान साहिबजादा फरहान (11 गेंदों में 10) और माज सदाकत ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े। यह साझेदारी वॉशिंगटन सुंदर ने चौथे ओवर में फरहान को पवेलियन भेजकर तोड़ी। जल्द ही पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 39 हो गया। अक्षर पटेल ने पांचवें ओवर में विकेटकीपर उसमान खान (6 गेंदों में 3) और सातवें ओवर में सदाकत का शिकार किया। सदाकत ने 18 गेंदों में 23 रन बनाए, जिसमें तीन चौके हैं। इसके बाद, हसन नवाज और सईम अयूब ने चौथे विकेट के लिए 87 रनों की पार्टनरशिप की। अयूब को शिवम दुबे ने 15वें ओवर में अपने जाल में फंसाया। उन्होंने 22 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 29 रन जुटाए। अब्दुल समद ने 9 गेंदों में 9 रन बनाए। उनका सुंदर ने 18वें ओवर में शिकार किया।

अभिषेक और तिलक ने लगाई तूफानी फिफ्टी : सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों में तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की। अभिषेक को अराफात मिन्हास ने आठवें ओवर में स्टंप आउट कराया। अराफात ने 14वें ओवर में ईशान किशान (18 गेंदों में 20, तीन चौके) का शिकार किए। ईशान ने अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 35 रन जोड़े। भारत को पांचवां झटका अय्यर के रूप में लगा। उन्होंने 24 गेंदों में दो चौकों के जरिए 21 रन बटोरे। उन्हें अबरार अहम ने 15वें ओवर में अपना शिकार बनाया। अय्यर जब लौटे, तब भारत का स्कोर 133 था। इसके बाद, शिवम दुबे और तिलक वर्मा ने तूफानी बैटिंग की। दोनों ने छठे विकेट लिए 30 गेंदों में 62 रन जोड़े। दानियाल ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर दुबे को आउट किया। उन्होंने 15 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की बदौलत 27 रन की पारी खेली। उपकप्तान तिलक 22 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने तीन चौके और चार छक्के ठोके। भारत ने आखिरी चार ओवर में 69 रन बटोरे।

India vs Pakistan Live Cricket Score

पाकिस्तान: 192/6 (20 ओवर)

भारत: 211/6 (20 ओवर)

भारत की प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान की प्लेइंग XI: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सईम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सुफियान मुकीम।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!