बाल सुधार गृह NIT-5, फरीदाबाद से फरार एक और बालकिशोर बंदी को अपराध शाखा NIT की टीम ने किया काबू

फरीदाबाद : बाल सुधार गृह, NIT-5 फरीदाबाद से फरार हुए तीन बालकिशोर बंदियों में शामिल एक और बालकिशोर बंदी को अपराध शाखा NIT, फरीदाबाद की टीम ने काबू करने में सफलता हासिल की है। अपराध शाखा की टीम ने उसको बरेली, उ.प्र. से काबू किया है। इस प्रकार फरार दो बाल बंदियों को फरीदाबाद पुलिस की टीम ने तलाश कर लिया है। तीसरे की तलाश जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार बालकिशोर बंदी अपने 2 अन्य साथियों के साथ 4 अक्टूबर 2026 को बाल सुधार गृह, NIT-5 फरीदाबाद से फरार हो गया था। अपराध शाखा NIT की टीम ने 10 अक्टूबर 2026 को उसको बरेली, उ.प्र. से काबू कर लिया है। वह वर्ष 2024 में थाना शहर नूंह क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में निरुद्ध था। इससे पहले एक फरार बाल बंदी को पुलिस टीम ने पहले ही गुरुग्राम से काबू कर लिया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!