गर्ग ग्लेडियर्स, एपीएल की टीम ने पुलिस उपायुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता से की शिष्टाचार भेंट

फरीदाबाद : एपीएल की विजेता टीम गर्ग ग्लेडियर्स के खिलाडिय़ों ने पुलिस उपायुक्त कार्यालय फरीदाबाद में पुलिस उपायुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने टीम के सभी खिलाडिय़ों को शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उन्हें भविष्य में भी खेलों के प्रति समर्पित एवं जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर गर्ग ग्लेडियर्स के प्रबंधक एवं प्रसिद्ध उद्योगपति अनुराग गर्ग, कवि दिनेश रघुवंशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने समाज में सकारात्मक सोच, अनुशासन, आपसी भाईचारे और युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष बल दिया। उन्होंने खिलाडिय़ों के उत्साह, मेहनत और उपलब्धियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर गर्ग ग्लेडियर्स के प्रबंधक एवं प्रसिद्ध उद्योगपति अनुराग गर्ग ने टीम के सभी खिलाडिय़ों का पुलिस आयुक्त सतेन्द्र गुप्ता से परिचय कराया। उन्होंने एपीएल के माध्यम से युवाओं को खेलों से जोडऩे, उनमें टीम भावना विकसित करने तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य को भी रेखांकित किया।
कार्यक्रम में टीम के प्रमुख सदस्य एवं कप्तान दिनेश, लवेश, विकास, सुनील, अरुण, देवेंद्र और जितेंद्र सहित अजय उपस्थित रहे। सभी खिलाडिय़ों ने ट्रॉफी के साथ पुलिस आयुक्त के साथ यादगार तस्वीरें खिंचवाईं।
यह पूरा कार्यक्रम बेहद आत्मीय, उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ। पुलिस आयुक्त से मिले प्रोत्साहन और शुभकामनाओं ने गर्ग ग्लेडियर्स की टीम का उत्साह और बढ़ाया।
गर्ग ग्लेडियर्स का संदेश खेल केवल जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं को जोडऩे, अनुशासन सिखाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति है।



