सात दिवसीय नेशनल इंटीग्रेशन कैंप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद के स्वयं सेवकों ने बढ़ाया जिले का गौरव

पलवल (मनीष शर्मा) : हरियाणा के पलवल स्थित भारत स्काउट्स एंड गाइड्स नेशनल यूथ काम्प्लेक्स, गदपुरी में आयोजित हुए सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय खवाजा फरीदाबाद के स्वयं सेवकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया। शिविर का आयोजन एन एस एस जिला समन्वयक डॉक्टर सजल सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। कक्षा 12वीं के विद्यार्थी रुचि, वंदना कुमारी ,सौम्या ,सुपर्णा ,तुलसी ,रागिनी, पूजा, नैंसी और शिबा इसमें शामिल रहे। इनके साथ एन एस एस की कार्यक्रम अधिकारी सीमा हिंदी प्रवक्ता ने भी सहभागिता निभाई। सात दिनों के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों के साथ आउटडोर, कैंपिंग, और एडवेंचर गतिविधियों में हिस्सा लेकर टीम भावना ,अनुशासन ,सहयोग और नेतृत्व जैसे व्यावहारिक गुण सीखें।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉक्टर दिनेश शर्मा स्टेट एन एस एस कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर युवाओं में देश प्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत करने का श्रेष्ठ माध्यम है। शिविर के समापन समारोह में मेडल , स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर का समापन एन एस एस के मूल मंत्र मैं नहीं बल्कि आप और अनेकता में एकता के संदेश के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!