वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, अपराध शाखाओं की टीमों ने दो वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखाओं की टीमों ने वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों को सुलझाते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने थाना मुजेसर में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए अमन श्रीवास्तव निवासी गांधी कॉलोनी, फरीदाबाद को संत सूरदास मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

वहीं, अपराध शाखा भूपानी की टीम ने थाना एसजीएम नगर में दर्ज वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए विशाल उर्फ छोटू निवासी भारत कॉलोनी को सेक्टर-29 पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। जांच में सामने आया है कि आरोपित विशाल का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!