715 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-16 की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम ने अवैध नशा पर कार्रवाई करते हुए 2 नवम्बर को 715 ग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान समीर खान वासी आसियाना अपार्टमेंट, सेक्टर-56 के रुप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 2 नवम्बर को क्राईम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए समीर खान को आशियाना फ्लैट सेक्टर-56 के पास से 715 ग्राम सहित काबू किया। जिस पर आरोपित के विरुद्ध थाना सेक्टर-58 में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 1 किलोग्राम गांजा कोसी से 5000 रुपये में लेकर आया था। जिस पर पुर्व में एनडीपीएस के मामले दर्ज है। आरोपित को माननीय अदालत में पेशकर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!