21.320 किलोग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच AVTS भूपानी की टीम ने तीलपत रोड से पकड़ा

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करी के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच AVTS भूपानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 किलो 320 ग्राम गांजे सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 01 नवम्बर को क्राइम ब्रांच AVTS भूपानी की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीलपत रोड, पल्ला के पास से दो आरोपियों को 21.320 किलोग्राम गांजे सहित काबू किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल कुमार व अंकित कुमार, निवासी बाबूगढ़ी, जिला मधुबनी (बिहार) के रूप में हुई है। आरोपियों के विरुद्ध थाना पल्ला में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं और करीब 1.5 लाख रुपये में गांजा खरीदकर फरीदाबाद में बेचने के लिए लाए थे। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गांजे की खरीद-फरोख्त के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क तथा संलिप्त अन्य लोगों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!