क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियारों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 02 नवम्बर को क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान आशीष वासी सुरदास कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि सुरदास कॉलोनी, फरीदाबाद के रहने वाले आशीष के पास अवैध हथियार है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम ने गौरव को दुर्गा बिल्डर नया पल्ला पुल के पास से काबू किया है। जिसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपित के विरुद्ध थाना पल्ला में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।
जांच में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टा दिल्ली प्रहलादपुर से 4500 रुपये में लेकर आया था। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है। आरोपित का पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड रहा है।



