होटल में जुआ खेलते 12 आरोपी व्यक्ति गिरफ्तार
61,720 रुपये नकद, 48 गिट्टी, 24 ताश के पत्ते व 5 मोबाइल फोन बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा जुआ खेलने व खिलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने NIT-3 स्थित THE GRAND HERITAGE होटल की चौथी मंजिल पर छापेमारी कर जुआ खेलते हुए 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल के कमरे में कुछ व्यक्ति ताश व गिट्टी के माध्यम से रुपये दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की और मौके से 12 व्यक्तियों को काबू किया।
पकड़े गए आरोपितों की पहचान धीरज अग्रवाल, अम्बर, जतिन, राहुल शर्मा, दीपक दलाल, टिकू भाटी, बलराम सैनी, नीरज विरमानी, अभिषेक, राज सिंह, अनुज व अंशुल गुप्ता के रूप में हुई है। पूछताछ में अम्बर, राहुल शर्मा और धीरज अग्रवाल ने बताया कि वे कमीशन पर जुआ खिलाते थे।
पुलिस टीम ने मौके से कुल 61,720 रुपये नकद, 48 गिट्टी, 24 ताश के पत्ते तथा 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपितों के खिलाफ थाना SGM नगर में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।



