कहासुनी को लेकर व्यक्ति पर कैंची से जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर थाना आदर्श नगर में आपसी कहासुनी को लेकर व्यक्ति पर कैंची से हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने आरोपी अमन खान वासी आदर्श नगर बल्लभगढ को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार शकील वासी सुभाष कालोनी बल्लभगढ ने थाना आदर्श नगर में दी अपनी शिकायत में बताया कि 10 नवंबर 2026 को उसको फोन के माध्यम से सूचना मिली की उसके भाई मुस्ताक पर रोहित व उसके अन्य साथियों ने मुस्ताक पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। जिस संबंध में थाना आदर्श नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि पीडित व आरोपित के भतीजे के बीच किसी बात को लकर कहासुनी हो गई थी। जिस पर आरोपित अमन खान ने पीडित पर कैंची से हमला कर दिया। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!