जीवन की हर चुनौती को बनाएं अपनी ताकत – राष्ट्रसंत श्री सुधांशु जी महाराज

एमएलए, महापौर एवं फरीदाबाद शहर के प्रसिद्ध उद्योग पति, समाज सेवी, प्रकृति प्रेमी एवं अद्भुत प्रतिभा के धनी सहित कई हस्तियां दीप प्रज्ज्वलन में रहे शामिल

  • चार दिवसीय दिव्य भक्ति सत्संग महोत्सव का आगाज, कलश यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों भक्त

फरीदाबाद : विश्व जागृति मिशन के फरीदाबाद मंडल द्वारा कर्मवीर गार्डन में चार दिवसीय दिव्य भक्ति सत्संग महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ एक विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। इस यात्रा में सैकड़ों नर-नारी शामिल हुए। रथ पर विश्व जागृति मिशन के परमाध्यक्ष पूज्य गुरुदेव श्री सुधांशु जी महाराज विराजमान थे। एक वर्ष के अंतराल के बाद महाराज जी के फरीदाबाद आगमन से भक्तों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है। मंच पर आगमन के उपरांत परम पूज्य महाराजश्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात उपस्थित भक्तों ने पुष्प-मालाओं से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर ज्ञानदीप विद्यालय के विद्यार्थियों ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए परम श्रद्धेय सद्गुरुदेव श्री सुधांशु जी महाराज ने कहा कि जीवन में सफलता और महानता का मार्ग कभी भी आसान नहीं होता। प्रत्येक व्यक्ति को मानसिक तप अवश्य करना चाहिए, क्योंकि यही वह साधना है जो मनुष्य के भीतर असली शक्ति का संचार करती है। बिना संघर्ष के कोई भी आत्मा महान नहीं बन सकती। जीवन के उतार-चढ़ाव और तपस्या ही इंसान के व्यक्तित्व को बलवान बनाते हैं, इसलिए संघर्ष का स्वरूप चाहे जैसा भी हो, उसमें मानसिक संतुलन बनाए रखना बेहद आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि अक्सर राह में असफलताएं हाथ लगती हैं, लेकिन हार मान लेने के बजाय यदि लगातार प्रयास जारी रखे जाएं, तो निश्चित ही दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाता है। चाहे अपनी निर्धनता से जूझना हो या जीवन की किसी बड़ी समस्या से पार पाना हो, अंततः हर व्यक्ति को अपने युद्ध स्वयं ही लड़ने होते हैं—जिंदगी भर कोई साथ नहीं देता। प्रकृति का यह सीधा नियम है कि यदि अग्नि कमजोर हो, तो हवा उसे बुझा देती है, लेकिन यदि तपस्या और संघर्ष की आग प्रज्वलित रहे, तो हर बाधा स्वतः समाप्त हो जाती है। परम पूज्य महाराजश्री ने आगे कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को मानसिक तप जरूर करना चाहिए जिससे शक्ति प्राप्त हो। बिना संघर्ष के कोई भी आत्मा महान नहीं बनती। तपस्या और जीवन के उतार-चढ़ाव जीवन को बलवान बनाते हैं। संघर्ष चाहे जैसा भी हो, संतुलन होना चाहिए; बहुत बार हम हार जाते हैं, लेकिन यदि लगातार लगे रहें, तो दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाता है। निर्धनता से जीतना और समस्याओं से पार पाना ही जीवन है, क्योंकि जिंदगी भर कोई साथ नहीं देता।

मंडल के प्रधान राजकुमार अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी कल और परसों प्रातःकाल पाँच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जो भी भक्त अपने तथा अपने परिवार का कल्याण चाहते हैं, वे इस यज्ञ में अवश्य शामिल हों। उन्होंने बताया कि सायंकालीन सत्र में प्रतिदिन दिव्य भक्ति सत्संग होगा। इसके साथ ही, रविवार को प्रातः ध्यान साधना सत्र के उपरांत गुरु मंत्र दीक्षा दी जाएगी और सायंकालीन सत्र में नागरिक अभिनंदन के साथ इस चार दिवसीय कार्यक्रम का विधिवत समापन होगा। उन्होंने इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सनातन संस्कृति से जुड़ने का आह्वान किया है। कार्यक्रम के दौरान आचार्य अनिल झा एवं आचार्य सुनील ढौंढियाल ने मंच का कुशल संचालन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!