मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा दो मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा सिकरोना की टीम ने थाना ओल्ड फरीदाबाद व सेक्टर-31 क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामलो में दो आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना ओल्ड फरीदाबाद में 9 अक्टूबर को मोटरसाईकिल चोरी की शिकायत दर्ज की गई थी। जिसमें कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सिकरोना की टीम ने आरोपी जसवंत सिंह वासी गांव मातावास, खैरतल राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। इसी प्रकार थाना सेक्टर-31 में दर्ज में वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए बलवंत सिंह वासी गांव मातावास, खैरतल राजस्थान को गिरफ्तार कर उसके कब्जा से चोरी की एक मोटरसाईकिल बरामद की गई है। माननीय न्यायलय में पेश कर दोनों आरोपितों को जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!