मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद
अपराध शाखा सेक्टर-65 की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने थाना तिगांव क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रवीण वासी गांव बदरौला द्वारा थाना तिंगाव में -09 नवंबर 2026 में मोटरसाईकिल चोरी की शिकायत दी गई थी। जिसमें कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने आरोपी ओमेंद्र वासी गाँव बदरोला बल्लबगढ़ फरीदाबाद को तिगांव पुल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



