वेतन को लेकर मजदूरों का हंगामा !

नोएडा, 1 जुलाई ! थाना फेस -3 क्षेत्र के सेक्टर 63 स्थित ओरियंट क्राफ्ट नामक कंपनी के सैकड़ों मजदूरों ने आज सुबह वेतन की बात को लेकर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ उग्र हो गई। इस मामले में थाना फेस-3 पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर 63 में ओरिएंट क्राफ्ट नाम की कंपनी है। यहां काम करने वाले करीब 300 मजदूर आज सुबह वेतन की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने कंपनी के मैनेजमेंट तथा मजदूरों के बीच वार्ता कराई, लेकिन मजदूर उग्र हो गए।

उन्होंने बताया कि मजदूरों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी तो पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर भीड़ को वहां से हटाया। उन्होंने बताया कि इस मामले में थाना फेस -3 में मजदूरों खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग की है उसके आधार पर हंगामा करने वालों की पहचान की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने कुछ मजदूरों को हिरासत में लिया है।

वही मजदूरों का आरोप आरोप है कि पुलिस व जिला प्रशासन कंपनी मैनेजमेंट का पक्ष ले रहा है। उनका कहना है कि कंपनी ने काफी दिनों से उनका वेतन नहीं दिया। वेतन मांगने पर कंपनी के लोग उन्हें धमका रहे हैं। इसके बावजूद भी पुलिस व जिला प्रशासन मजदूरों की कोई बात नहीं सुन रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!