केजरीवाल सरकार का बड़ा फ़ैसला-डीज़ल 8.36 रुपए प्रति लीटर सस्ता !

नई दिल्ली 30 जुलाई। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने एक बड़ा फ़ैसला करते हुए राजधानी में डीज़ल पर लगने वाले (VAT) वैट में अब तक की सबसे बड़ी कटौती की है ! केजरीवाल सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में यह बड़ा फैसला लिया है, जिससे राजधानी में डीज़ल 8.36 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया है ! दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और आम लोगों को महंगाई से बचाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है !
दिल्ली सरकार ने अपने इस फैसले में राज्य में डीज़ल पर लगने वाले 30% वैट को घटाकर 16.75% कर दिया है ! अब दिल्ली में डीजल 73.64 रुपए प्रति लीटर होगा ! फिलहाल, दिल्ली में डीजल 81.94 रुपए प्रति लीटर है ! अगर इसी के साथ पेट्रोल के कीमत की बात करें तो राजधानी में 30 जुलाई, 2020 को 80.43 रुपए प्रति लीटर चल रहा है ! बता दें कि फिलहाल दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के शहर गाज़ियाबाद में डीज़ल की कीमत 73.68 रुपए प्रति लीटर है, वहीं हरियाणा के गुरुग्राम 73.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है ! सरकार के इस फैसले से राजधानी के उपभोक्ता की जेब पर बोझ काफी कम होगा !



