अमित शाह कोरोना वायरस से संक्रमित !

नयी दिल्ली, 2 अगस्त ! केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं और डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। शाह (55) ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी। उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, “कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने जांच करवायी और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं।” गृह मंत्री ने बीते कुछ दिनों के दौरान अपने संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना वायरस की जांच कराने और पृथक-वास में रहने का अनुरोध किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!