महिला और तीन बच्चे नाले में बहे !

मुंबई, 4 अगस्त ! मुंबई के उपनगर सांताक्रूज़ में दोपहर को भारी बारिश की वजह से एक घर के ढहने के बाद एक उफनते नाले में 35 साल की एक महिला और उसके तीन बच्चे बह गए। दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह साढ़े 11 बजे धोबीघाट इलाके में हुई जहां भारी बारिश की वजह से नाले से सटा एक मंजिला घर ढह गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद महिला और एक से सात साल के उसके तीन बच्चे नाले में बह गए।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस किसी तरह से दो साल की बच्ची को बचाने में कामयाब रही। इसके बाद दोपहर करीब सवा 12 बजे दमकल कर्मी पहुंचे। महिला तथा दो अन्य बच्चों के लिए खोज अभियान चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि दमकल की कम से कम दो गाड़ियां, एक ऐंबुलेंस, एनडीआरएफ और अन्य बचाव टीमों को सेवा में लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!