दोस्त के जन्मदिन पर लगाए 101 पौधे !

फरीदाबाद, 3 सितम्बर ! सांसे मुहिम के तहत गाँव हीरापुर में अपने दोस्त के जन्म दिन पर 101 पौधे रोप गाँव हीरापुर के जन सेवक दीपक आज़ाद ने दोस्ती पर एक मिसाल कायम करते हुए अपने मित्र धीरज कौशिक के जन्म दिन पर 101 पौधों रोपण कार्यकर्म रखा ! जिसमें दीपक आज़ाद ने बताया कि आज उनके परम मित्र धीरज कौशिक का जन्म दिन है जहाँ एक तरफ युवा अपने जन्म दिन पर दोस्तों के साथ नशा करके मनाता हैं वहीं आज से मैं अपने दोस्तों का जन्म दिन पौधा रोपण करके मना रहा हूं ! वहीं गाँव के युवाओं ने भी शपथ ली वो भी अपने जन्म दिन और अन्य खुशी के मौके पर एक पौधा जरूर लगाएंगे और आज उसी के तहत उन्होंने गाँव के मंदिर और शमशान भूमि में सांसे मुहीम तहत 101 पौधों का रोपण किया ! मुख्य अतिथि के रूप में सांसे मुहिम के संयोजक जसवंत पवार मौजूद रहे !

सांसे मुहिम के संयोजक जसवंत पवार ने बताया कि हर व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर एक पौधा जरूर लगाएं और पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए ताकि वह वृक्ष बन सके ! इस मौके पर धीरज कौशिक, दीपक आज़ाद जन सेवक, जज्बा फाउंडेशन अध्यक्ष हिमांशु भट्ट, ललित कुमार  हरीश कौशिक, ललित कौशिक, विनोद, परवीन, साहिल,  प्रदीप कौशिक, भगवत दयाल, गोविंद, सुनील, तुषार आदि मौजूद रहे !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!