लाइसेंसी हथियार का दुरुपयोग कर हवाबाजी करना युवक को पड़ा भारी, गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे !

  • आरेपी खुद को बदमाश हेमराज खेड़ी का भतीजा बताकर करता था हवाबाजी।
  • बदमाश हेमराज खेड़ी जो अभी जेल में बंद है जिस पर हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध नशा तस्करी के दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं।

फरीदाबाद 5 सितम्बर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें एक युवक सरेआम रास्ते पर खड़ा होकर हथियार से फायर करता हुआ दिखाई दे रहा था। करीब 3 बजे यह मामला पुलिस कमिश्नर ओ. पी. सिंह के सज्ञांन में आने पर उन्होंने डीसीपी क्राइम मकसुद अहमद को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए। डीसीपी क्राइम के निर्देश पर एसीपी क्राइम अनील यादव के मार्गदर्शन में उक्त आरोपी को दबोचने के लिए ब्रांच सेक्टर 30 प्रभारी विमल की टीम ने कड़ा प्रयास कर मात्र 3 घन्टे में ही आरोपी प्रवीण पुत्र जसवंत सिंह निवासी सेक्टर 17 को बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि यह उसका लाइसेंसी हथियार है और यह फायर उसने अपने दोस्त अशोक जिस पर गांजा तस्करी के कई मुकदमें फरीदाबाद में दर्ज है और जो अभी जमानत पर जेल से बाहर है, के जन्मदिन पर किए थे। आपको बता दें कि आरोपी ने 2 लाइसेंसी हथियारों से फायर किए थे जिनमें से एक को आरोपी ने अभी कुछ दिन पहले ही किसी व्यक्ति को बेच दिया था।

आरोपी के खिलाफ आमर्स एक्ट की धारा के अत्तर्गत एफआईआर नंबर 157 थाना सैक्टर-17 फरीदाबाद में दर्ज की गई। साथ ही लाइसेंसी हथियार द्वारा नियमों की अवहेलना कर, आम्र्स एक्ट की धाराओं का उल्लंघन करने पर क्राइम ब्रांच द्वारा लाइसेंस रद्द करने के लिए पत्राचार किया गया।
आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!