जनता की आवाज़ न्यूज़ डॉट कॉम पोर्टल के एक वर्ष पूरे होने पर हवन-यज्ञ का आयोजन सम्पन्न


फरीदाबाद। जनता की आवाज़ न्यूज़ डॉट कॉम पोर्टल के एक वर्ष पूरे होने एवं देश में फैली कोरोना महामारी से निजात पाने को लेकर एक हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस हवन-यज्ञ में विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग, वकील व नेतागण उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. बिस्वरूप रॉय चौधरी थे। इनका जन्म हरियाणा के फरीदाबाद शहर में हुआ है, यह पेशे से एक Nutritionist (पथ्य डॉक्टर) है। यह लेखक और प्रोडूसर भी हैं। लेकिन उनकी असाधारण प्रतिभा को देखते हुए आज पूरी दुनिया में लोग इनको जानते है और सम्मान की नजरों से देखते है।

कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर अरुण मिश्रा (डिप्टी मैनेजर, कजारिया टाइल्स), कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता (अंतर्राष्ट्रीय रोनियार वैश्य महासम्मेलन), संदीप सेठी (पूर्व प्रधान, जिला टैक्स बार एसोसिएशन), संजय डिन्डे (प्रधान, जिला टैक्स बार एसोसिएशन), सत्यवान नरवाल (उप प्रधान, जिला टैक्स बार एसोसिएशन), राजेश खटाना (एडवोकेट), मनमीत कौर (एडवोकेट), डॉ. हेमलता शर्मा (संस्थापक शरद फाउंडेशन), चित्रा शर्मा (वरिष्ठ भाजपा नेत्री), जगजीत कौर पन्नू (जिला अध्यक्ष महिला इनेलो), विजय कौशिक (वरिष्ठ कांग्रेसी नेता), प्रियंका अमित कक्कड़ (महिला अध्यक्ष कांग्रेस), डॉ. एम. पी. सिंह (प्रोफेसर व डॉक्टर), राजवती (संस्थापक, श्री हर्ष मानव सेवा ट्रस्ट), यशपाल शर्मा (अध्यक्ष, नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट), दिनकर नागर (युवा अध्यक्ष, अखिल भारत हिन्दू महासभा), राजू बजाज (अध्यक्ष, जयहिंद सेवा दल), राजू बेदी (अध्यक्ष श्री हरी मानव सेवा ट्रस्ट), सुरेश सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, यूथ सोसायटी हरियाणा), संतोष शर्मा (सृष्टि बचाओ संस्था), जगविजय वर्मा (प्रदेश संयोजक, अखिल भारत हिन्दू महासभा), पूनम सिनसिनवार (संस्थापक, स्त्री शक्ति पहल समिति), सहीराम रावत (वोटर्स पार्टी), भुवनेश्वर शर्मा (राष्ट्रीय सचिव, अखिल भारत हिन्दू महासभा), अशोक डी स्टार (बॉलीवुड डांस कोरियोग्राफर), महावीर खंडेलवाल (पत्रकार), सुधीर शर्मा (पत्रकार), अजय वर्मा (पत्रकार), देव चौधरी (पत्रकार), मंजीत सिंह (पत्रकार), नेन्सी मिश्रा (पत्रकार), कवि मोहन शास्त्री, नवाब रज़ा खान, समाजसेवी राज शर्मा, तरसेम शर्मा, हरीश शर्मा, रजत गोयल, स्नेहलता, राजेन्द्र सिंह, मनोज पीताम्बर, अनिल मिश्रा, कृष्णकांत पाठक, अतुल सचदेवा, पं. शीशराम अग्निहोत्री, संजीव कुशवाहा, शिखा कुशवाहा, देवेन्द्र, राज सिंह जादौन, सोनू सुमन प्रताप, जितेन्द्र, हरदयाल आदि उपस्थित हुए।

कार्यक्रम का मंच संचालन संजीव कुशवाहा व नेहा प्रजापति ने किया। कार्यक्रम के समापन के बाद लोगों ने प्रसाद गृहण किया और जनता की आवाज़ न्यूज़ पोर्टल को एक वर्ष पूरा होने पर बधाई दी। वहीं जनता की अवाज़ न्यूज़ पोर्टल से मनीष शर्मा, मदन लाहौरिया, सतपाल खत्री, सूरज शर्मा व पूरी टीम ने सभी का कार्यक्रम में पहुंचने व अपना आशीर्वाद देने पर उनका धन्यवाद किया।



