बाल सुधार गृह से 17 बाल बंदी भागे, 8 बाल बंदी हत्या के आरोपी !

हिसार ! हरियाणा के हिसार में बाल सुधार गृह के प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मियों पर कथित तौर पर हमला करने के बाद 17 बाल बंदी भाग गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना शाम को हुई। इनमें से आठ बाल बंदी हत्या के आरोपों जबकि अन्य चोरी और लूटपाट के आरोपों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से ज्यादातर हरियाणा के रोहतक, झज्जर और हिसार जिलों के है। प्रवक्ता ने बताया कि इनका पता लगाने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!