ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा अलौकिक रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, प्रेम एवं आध्यात्मिक वातावरण में किया गया

फरीदाबाद : अटल चौक स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा अलौकिक रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, प्रेम एवं आध्यात्मिक वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ज्योति दीदी एवं शोभा दीदी ने उपस्थित सभी भाइयों को प्रेम एवं भाईचारे का प्रतीक रक्षा सूत्र बांधा। इसके पश्चात सभी को मेडिटेशन कराया गया, जिससे उपस्थित लोगों ने शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया तथा प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक एकता के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

यह अलौकिक रक्षाबंधन कार्यक्रम आपसी प्रेम, भाईचारे, आत्मिक शांति और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का सुंदर संदेश देने वाला रहा। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने आयोजन के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!