सेक्टर-8 फरीदाबाद में आयोजित हुआ विशाल स्वास्थ्य जांच एवं टीबी स्क्रीनिंग कैंप

फरीदाबाद, 16 सितंबर : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी व सुनील कुमार, महासचिव से प्राप्त निर्देशानुसार एवं आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के कुशल मार्गदर्शन, तथा बिजेंद्र सिंह सोरोत, सचिव, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग, फरीदाबाद, जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद एवं विक्टोरा फाउंडेशन, फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जांच एवं टीबी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन रामलीला पार्क, सेक्टर-8, सिही, फरीदाबाद में किया गया। इस विशाल शिविर में 220 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें रक्त, एक्स-रे, एचआईवी, शुगर इत्यादि की जांच शामिल रही।

कैंप का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की प्रारंभिक पहचान करना तथा टीबी जैसी गंभीर बीमारी की समय रहते स्क्रीनिंग सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान लोगों को टीबी के लक्षणों, बचाव, जांच एवं नियमित उपचार के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम द्वारा कैंप में आने वाले लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। टीबी स्क्रीनिंग के माध्यम से संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें आगे की जांच एवं उपचार के लिए उचित मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नीलम बरेजा, पार्षद वार्ड नं. 39, फरीदाबाद तथा पार्षद प्रतिनिधि गोल्डी बरेजा ने स्वास्थ्य जागरूकता एवं टीबी उन्मूलन के लिए आयोजित इस प्रकार के शिविरों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने आमजन से नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने तथा किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने का आह्वान किया।
विशेष अतिथि डॉ. हरजिंदर सिंह, डिप्टी सिविल सर्जन, फरीदाबाद ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं टीबी स्क्रीनिंग के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने टीबी की पहचान एवं समय पर उपचार को बीमारी की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

अजय सोमवंशी, सी एस आर हेड, विक्टोरा टेक्नोलॉजीज, प्राइवेट लिमिटेड ने स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की तथा ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सहयोग की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के संरक्षक जगदीश सहदेव ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सामाजिक व स्वास्थ्य सेवाओं में रेडक्रॉस द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की सराहना करते हुए नागरिकों से इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के सचिव बिजेंद्र सिंह सोरोत ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी का उद्देश्य जरूरतमंद एवं आमजन तक स्वास्थ्य तथा मानवीय सेवाओं को पहुंचाना है। उन्होंने कैंप के आयोजन में सहयोग करने वाले स्वास्थ्य विभाग, विक्टोरा फाउंडेशन, चिकित्सकीय टीम एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
प्रताप सिंह, आजीवन सदस्य, रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद ने भी स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक सेवा के महत्व पर अपने विचार रखे। वहीं लायन अनिल अरोड़ा, गवर्नर 2022-23 ने भी इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर डॉ. एम.पी. सिंह, आजीवन सदस्य, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद ने स्वास्थ्य जागरूकता एवं टीबी से बचाव के संबंध में उपस्थित लोगों को आवश्यक जानकारी दी तथा समय पर जांच एवं उपचार करवाने का आह्वान किया।
पुरुषोत्तम सैनी, उप अधीक्षक रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद ने कैंप की संपूर्ण व्यवस्थाओं और गतिविधियों का सुचारू रूप से संचालन किया। उन्होंने बताया कि इस तरह के शिविरों का मुख्य उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और समाज को टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना है।
कैंप के सफल आयोजन में सुशील कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर, मधु भाटिया, कोऑर्डिनेटर, सुभाष गहलोत, समन्वयक टी बी बी के हॉस्पिटल फरीदाबाद, रोहताश कुमार, अरविन्द शर्मा, रामबरन, रामकिशोर, सुमित, युवराज, कमलेश, सोनिका, पूजा, नितीश, महादेव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनके साथ स्वास्थ्य विभाग, रेडक्रॉस सोसायटी एवं अन्य सहयोगी टीम के सदस्यों ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया।
शिविर के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि समय पर स्वास्थ्य जांच, सही चिकित्सकीय परामर्श और बीमारी के प्रति जागरूकता ही स्वस्थ समाज की मजबूत नींव है।



