जिला रेडक्रॉस सोसायटी, एलीम्को, नवदीप सेवा समिति और भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में जांच-माप शिविर का हुआ आयोजन

जांच एवं माप शिविर में 25 लाभार्थियों का चयन

फरीदाबाद : जिला रेडक्रॉस सोसायटी, एलीम्को, नवदीप सेवा समिति और भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में बादशाह खान सिविल अस्पताल स्थित भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास केंद्र में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क जांच एवं माप शिविर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष यशपाल शर्मा एवं भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र नांदल ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विजेंद्र सौरौत एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी राकेश भाटिया, परविंदर राजपाल, अरुण मिश्रा, डॉ. विंध्या गुप्ता, डॉ. राकेश, डॉ. जयपाल सिंह, ज्ञान प्रसाद, बेबी सिंह और कुलदीप का फूल मालाओं एवं बुके देकर स्वागत किया।

शिविर में दिव्यांगजनों और 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों की आंखों, कानों तथा अन्य आवश्यक जांच कर सहायक उपकरणों के लिए माप लिए गए। जांच के बाद 25 दिव्यांग एवं बुजुर्ग लाभार्थियों का चयन किया गया, जिन्हें आगामी चरण में एलीम्को के माध्यम से आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। कुछ लाभार्थियों को वापस लौटना पड़ा क्योंकि उनके उपकरणों की तिथि समाप्त नहीं हुई थी। ऐसे में ऑनलाइन स्वीकृति नहीं हो पाई।

विजेंद्र सौरौत ने कहा कि ऐसे शिविर दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। शिविर में एलीम्को की टीम के स्मृति (कृत्रिम अंग विशेषज्ञ), कमल (ऑडियोमेट्रिस्ट), अनुराग (ऑप्टोमोलॉजिस्ट), तनुज (ईएनटी विशेषज्ञ) सहित अन्य विशेषज्ञों ने जांच की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ पत्रकार कविता गौड, मनीष शर्मा, विनोद चौधरी, अजय वर्मा, सुधीर वर्मा, सूरज कौशिक, जय कुमार गोला, महावीर खंडेलवाल, सतपाल खत्री आदि का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!