विज्ञापन के नाम पर ₹1.80 लाख की ठगी, खाताधारक आरोपी गिरफ्तार
साइबर थाना NIT टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ग्रीनफील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि वह अपने ब्रांडिंग कार्य की विज्ञापन करवाना चाहता था। इसी दौरान उसके पास एक कॉल आई, जिसमें आरोपी ने विज्ञापन कराने का झांसा दिया। आरोपी ने ब्रांडिंग प्रोडक्ट की जानकारी मांगी और एडवर्टाइजिंग मैटेरियल भेजने के नाम पर उससे ₹1,80,000 ठग लिए, लेकिन कोई ब्रांडिंग सामग्री नहीं भेजी। शिकायत के आधार पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना NIT ने आरोपी इमरान वासी जामिया नगर दिल्ली को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि मामले में आरोपी इमरान खाताधारक है, वह बी.ए पास है और दिल्ली में प्रोपर्टी डीलिंग का काम करता है। खाता में ठगी के 1,30,000 रुपये आये थे। आरोपित को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



