ऑफिस में रखे बैग से 7.80 लाख रुपये चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस चौकी सीकरी की कार्रवाई

फरीदाबाद : थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के अंतर्गत सीकरी चौकी क्षेत्र में ऑफिस में रखे बैग से 7 लाख 80 हजार रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस चौकी सीकरी की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान आशीष राठी वासी इटावा, मुज्जफरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नगला जोगियान निवासी जोगेंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रॉपर्टी का काम करता है। करीब 5/6 महीने पहले उसने आशीष राठी को अपने सीकरी स्थित ऑफिस में काम पर रखा था। 28 सितंबर 2026 को आशीष राठी ने ऑफिस में रखे बैग से करीब 7 लाख 80 हजार रुपये चोरी कर लिए। जिस शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित पिछले 5/6 महिने से शिकायतकर्ता के ऑफिस पर काम कर रहा था। 28 सितम्बर को शिकायतकर्ता पैसों का बैग ऑफिस में रख कर किसी काम से बाहर चला गया। मौका पाकर आरोपित पैसों का बैग उठा कर वहां से भाग गया। जिसको तकनीकी सहायता से कोसी से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के लिए आरोपित को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!