घर से 2 फोन चुराने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरो पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसके चलते पुलिस चौकी सेक्टर-11 के अंतर्गत घर से 2 फोन चुराने के मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने आरोपी अमन वासी कोतवाली फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार रवि वासी कृष्णा कालोनी फरीदाबाद ने पुलिस चौकी सेक्टर-11 में दी अपनी शशिकायत में बताया कि 24/25 सितंबर की रात को कोई नामालुम व्यक्ति उसके घर से 2 फोन चोरी करके ले गया। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-08 में चोरी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि वह बेरोजगार है, जिसने अपना शौक पूरा करने के लिए फोन चुराए थे। आरोपित से 2 फोन बरामद किये गये है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है। उस पर पूर्व में भी एक चोरी का मामला दर्ज है।



