faridabad crime शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म और फिर कराया गर्भपात, 2 आरोपी गिरफ्तार

गर्भपात के बाद युवती की हो गई थी मृत्यु, पुलिस चौकी संजय कालोनी की कार्रवाई

faridabad crime : पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गोच्छी बल्लबगढ वासी एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी बडी बेटी के साथ अनिल नाम के लडके ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करवा दिया। जिसके बाद उसकी बेटी की तबीयत खराब हो गई व इलाज के दौरान उसकी बेटी की मृत्यु हो गई। जिस शिकायत पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी संजय कालोनी की टीम ने अनिल(27) वासी पर्वतीय कालोनी व दीपक(36) वासी नंगला इंक्लेव को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अनिल की करीब दो महीने पहले पीडिता से मुलाकात हुई थी, जिसने पीडिता को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा जब वह गर्भवती हो गई तो वह पीड़िता को एक मेडिकल स्टोर संचालक दीपक के पास ले गया, दीपक ने 35,000 रुपये लेकर 27 सितंबर को निदान अस्पताल में पीड़िता गर्भपात करवा दिया।

अनुसंधान में पाया गया कि गर्भपात के बाद पीडिता की तबीयत खराब हो गई और 28 सितंबर को सफदरजंग अस्पताल में दाखिल कर दिया गया, जिसकी 10 अक्टूबर को ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

अनिल व दीपक को जेल भेजा गया है, वहीं महिला डॉक्टर की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!