राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा के निवास पर की शिष्टाचार भेंट

जयपुर : राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा के निवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल के आगमन पर धीरज शर्मा एवं परिवारजनों की ओर से उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर हरिभाऊ बागड़े और धीरज शर्मा के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई। दोनों के बीच सामाजिक सरोकारों, युवाओं से जुड़े विषयों तथा विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई।

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के धीरज शर्मा के निवास पर आगमन को लेकर क्षेत्र में भी उत्साह का माहौल रहा। धीरज शर्मा ने राज्यपाल का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके आगमन एवं बहुमूल्य समय के लिए आभार व्यक्त किया।

धीरज शर्मा वर्तमान में नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में संगठन में युवाओं से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!