प्याला गाँव के धीरज कुमार ने निशानेबाजी में जीता स्वर्ण पदक

वरिष्ठ वर्ग की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में 300 में से 284 अंक किए अर्जित

  • 17 नवंबर से भोपाल में शुरू होने वाली राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में करेंगे हरियाणा का प्रतिनिधित्व

फरीदाबाद : गाँव प्याला के प्रतिभाशाली निशानेबाज धीरज कुमार ने देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित ऑल इंडिया जी. वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर गाँव, जिले और हरियाणा का नाम रोशन किया है। उन्होंने वरिष्ठ वर्ग की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में 300 में से 284 अंक अर्जित कर यह उपलब्धि हासिल की।

इस सफलता के बाद धीरज सेक्टर–12 स्थित लघु सचिवालय में हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ के कार्यालय पहुँचे। श्री वशिष्ठ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया तथा स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर वीरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्म सिंह डागर और प्रशिक्षक अनिल तेवतिया भी उपस्थित रहे।

मुकेश वशिष्ठ ने कहा कि धीरज की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन अन्य खिलाड़ियों को भी मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने धीरज को आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

धीरज अब 17 नवंबर से भोपाल में शुरू होने वाली राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस सफलता से गाँव प्याला और क्षेत्र के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!