भारत विकास परिषद्, संस्कार शाखा द्वारा 51 फलदार व छायादार पेड़ लगाए गए

फरीदाबाद 19 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए भारत विकास परिषद्, संस्कार शाखा द्वारा संचालित संत कबीर गीता विद्या मन्दिर स्कूल, मुजेसर, फरीदाबाद में 51 फलदार व छायादार पेड़ लगाए। पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकुमार अग्रवाल (राष्ट्रीय मंत्री, सेवा भा0 वि0 परिषद्) ने जामुन का पेड़ लगाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। पौधारोपण की मुख्य विशेषता यह रही कि सभी पौधो को संस्कार शाखा के सम्माननीय सदस्यों ने गोद लेकर पेड़ बनाने की जिम्मेदारी ली।

संस्कार शाखा के पर्यावरण संयोजक निकुंज गुप्ता की अगुवाई में शाखा अध्यक्ष सुनील गर्ग, सचिव अजय मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष अनुप गुप्ता, अमर बंसल, सुरेन्द्र जग्गा, प्रमोद टिबड़ेवाल, संजीव शर्मा, भुवनेश्वर शर्मा एवं महिला संयोजिका रमा सरना, विनीता गुप्ता, नीरज जग्गा व स्कूल स्टाफ ने भाग लेकर कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शाखा सचिव अजय मल्होत्रा ने बताया कि पौधारोपण का कार्यक्रम संस्कार शाखा द्वारा हर साल अलग-अलग स्थानों पर किया जाता है।और इनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी संस्कार शाखा के सदस्यों द्वारा ली जाती है। शाखा अध्यक्ष सुनील गर्ग ने बताया,कि हमारी शाखा इसके अलावा भी समाज के जरुरतमंदों के लिए समय-समय पर सेवा व संस्कार के कार्यक्रम आयोजित कर देश के विकास में योगदान प्रदान करती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!