क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर- 30 प्रभारी की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम आशिष(26) है। आरोपी फरीदाबाद के जीवन नगर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से गढ्ढा कॉलोनी से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मोटरसाईकिल नहर पार साईमन्दिर के पास से चोरी किया था। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदि है। नशे कि पूर्ती के लिए मोटरसाईकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!