पुलिस कांस्टेबल ने आत्महत्या की !

जैसलमेर, 1 जून ! राजस्थान पुलिस के एक कांस्टेबल ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसलमेर की पुलिस अधीक्षक किरण कंग ने बताया कि कांस्टेबल मायाराम मीणा यहां पावरग्रिड में तैनात था। वह कल अपनी ड्यूटी पर नहीं आया। जब शाम को उसके कमरे को देखा गया तो उसका शव मिला। कंग के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव आज परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। राज्य में बीते दस दिन में किसी पुलिसकर्मी द्वारा आत्महत्या की यह तीसरी घटना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!