सी पी आर जागरूकता शिविर का आयोजन

बल्लभगढ़/फरीदाबाद : भारतीय रैडक्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के निर्देशानुसार उपायुक्त एवं अध्यक्ष विक्रम सिंह के मार्गदर्शन एवं सचिव बिजेंद्र सोरोत की देखरेख में दिनांक 13 से 17 अक्टूबर तक सी पी आर जागरूकता सप्ताह (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटैशन) सप्ताह मनाया जा रहा है।

इसी कड़ी में सी पी आर जागरूकता कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊंचा गांव बल्लबगढ़ तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदावली, बल्लभगढ़, फरीदाबाद में मनाया गया, जिसमें एम.सी. धीमान, प्राथमिक चिकित्सा प्रवक्ता, रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद सी.पी.आर. की विधि को प्रैक्टिकल करके सिखाया और बताया कि यदि किसी व्यक्ति की धड़कन रुक जाए तथा सांस बंद हो जाए तो तुरंत सी.पी.आर. देना चाहिए । इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को सी पी आर तकनीकी का अभ्यास कराया गया तथा सभी को सी पी आर तकनीक सीखने और स्वास्थ्य लाभ हेतु शपथ दिलाई गई। दोनों विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी का इस कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!