अखिल भारतीय पंजाबी जागृति मंच राजनितिक हकों के लिये कुमारी शैलजा से मिला

फरीदाबाद : अखिल भारतीय पंजाबी जागृति मंच पंजाबी समाज के राजनितिक हकों की माँग लेकर कांग्रेस नेत्री कुमारी शैलजा से पूर्व ग्रहमंत्री सुभाष बत्तरा के नेतृत्व में मिला उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव हरीश चन्द्र आज़ाद, कांग्रेसी नेता ज्ञानचन्द आहूजा व समाजसेवी प्रदीप दुआ उपस्थित रहे।
सुभाष बत्तरा ने उन्हें बताया कि प्रदेश में पंजाबी समाज की संख्या के हिसाब से विधानसभा की 25 व लोकसभा की 3 सीटें बनती है इसलिये हमारी माँग है कि कांग्रेस पार्टी हमारी यह माँग को पूरी करें जिसका प्रभाव हरियाणा की सभी सीटों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस का सबसे मजबूत पंजाबी वोटर होता था लेकिन पंजाबियों की राजनितिक अन्देखी के चलते पंजाबी वोट बैंक भाजपा में चला गया है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारी यह माँगे आप शीर्ष नेतृत्व में रखें जिससे पंजाबी समाज को उनके राजनितिक हक मिल सकें।
राष्ट्रीय महासचिव हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में पंजाबी समाज की जनसंख्या सबसे ज्यादा फरीदाबाद में है और फरीदाबाद को पंजाबी समाज ने ही बनाया है इसलिये कम से कम फरीदाबाद की दो विधानसभा सीटें बडखल व फरीदाबाद शहर पर पंजाबी समाज का राजनितिक हक है इसलिये हम चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी इन दोनों सीटों पर पंजाबी उम्मीदवार को ही टिकट दे। उन्होंने कहा कि इन दोनों सीटों पर सभी राजनितिक पाटिर्यों को पंजाबी उम्मीदवार उतारने चाहिये तथा जो पार्टी ऐसा करेगी पंजाबी समाज उसी का पूरी तरह साथ देगा।
ज्ञानचन्द आहूजा ने कहा कि फरीदाबाद में जिला अध्यक्ष भी पंजाबी समाज से होना चाहिये। उन्होंने कहा कि इस शहर को बसाने में प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू का अहम योगदान रहा है इसलिये तब से ज्यादा समय यहाँ पंजाबी समाज को ही कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष बनाया है।
कुमारी शैलता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सभी वर्गों का मान-सम्मान किया है इसलिये पंजाबी वर्ग के साथ भी हमेशा की तरह इंसाफ होगा और अगर कोई कमी पिछले समय में रह गर्ई है तो उसको पूरा करके पंजाबी समाज को उनका हक दिया जायेगा। इस मौके पर सुभाष बत्तरा, हरीश चन्द्र आज़ाद, ज्ञानचन्द आहूजा व प्रदीप दुआ उपस्थित थे।



