फरीदाबाद में कोरोना के 134 नए मामले सामने आए

फरीदाबाद ! फरीदाबाद में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 134 नए मामले सामने आए वहीं एक मरीज की मौत हो गई। इस दौरान 198 मरीज स्वस्थ हो गए। जिले में अब तक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 224 हो गई है। उप सिविल सर्जन रामभगत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20271 हो गयी है वहीं 19059 मरीज अब तक ठीक हो चुके है। अभी 376 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि यहां स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 92.5 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!