जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एसआईआर को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का किया गया आयोजन

फरीदाबाद : सैक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एसआईआर को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक मेंं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा मामलों के सह प्रभारी जितेन्द्र बघेल, एसआईआर के फरीदाबाद-पलवल प्रभारी एवं पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल विशेष रूप से शामिल हुए। वहीं बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की तथा मंच का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव अशोक रावल ने किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा मामलों के सह प्रभारी जितेन्द्र बघेल ने मतदाता सूची पुनरीक्षण यानी एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि भाजपा एसआईआर के जरिए फर्जी वोट बनवाकर या सही मतदाताओं के वोट काटकर चुनावी गड़बड़ी करने का प्रयास कर रही है।

बीते एक अगस्त से चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर को लेकर वोटरों की सूची का प्रकाशन किया गया है। उसके बाद जिस भी साथी का गलती से वोट कटा हो तो उसका नया फार्म भरवाकर वोट बनवाए और अगर प्रशासन ने गलत तरीके से वोट को काटा हो तो उसकी आपत्ति दर्ज करवाकर वोट को दोबारा बनवाने का काम करें। क्योंकि भाजपा एसआईआर की आड़ में कांग्रेस के समर्थित लोगों के वोटर चिहिन्त करके काटने में लगी हुई है। श्री बघेल ने जहां कांग्रेस पदाधिकारियों को एकता का पाठ पढ़ाया, वहीं जनता में सक्रिय रहने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के जिन पदाधिकारियों की ड्यूटी विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी के रूप में लगाई गई है, वह अपने-अपने क्षेत्र में मजबूती से काम करते हुए जिला अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपे।

एसआईआर के फरीदाबाद-पलवल प्रभारी एवं पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा पूरे देश में एसआईआर के नाम पर केवल और केवल कांग्रेस पार्टी के वोट काटने का काम कर रही है। फरीदाबाद व पलवल लोकसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता चौकन्ने होकर कार्य करें और बीएलए टू की मदद करें। क्योंकि अगर कांग्रेस समर्थित लोगों के वोट कट जाएगें तो भाजपा ज्यादा से ज्यादा फर्जी वोट बनवाएगली और चुनावों में इसका सीधा असर देखने को मिलेगा।

श्री दलाल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है और कार्यकर्ताओं को हैंडल करने का काम पदाधिकारियों का है। इसलिए पदाधिकारी सक्रिय रूप से पार्टी में काम करें और जनता की आंख और कान बने। उन्होंने कहा कि अब वह वक्त आ गया है जब भाजपा का जाने का वक्त आ गया है। कार्यकर्ता भाजपा की कारगुजारियों को जनता के बीच में ले जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अगला शासन कांग्रेस का होगा। क्योंकि वह जहां भी जा रहे है वहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं में जोश तो है ही जनता भी कांग्रेस के शासन काल को याद कर रही है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने दोनों नेताओं को भरोसा दिया कि कांग्रेस को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है, सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को साथ लेकर चल रहे है। श्री कौशिक ने दोनों ही नेताओं को जिला कांग्रेस की गतिविधियों से भी अवगत करवाया।

वहीं भरोसा दिया कि एसआईआर पर पूरी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुस्तैद है और जहां भी कोई गड़बड़ी नजर आएगी, उसका मुकाबला करेंगे।

श्री कौशिक ने कहा कि वह युवाओं व महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा पार्टी में जोडऩे का काम कर रहे है, क्योंकि आने वाला समय युवाओं का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं को पूरा सम्मान दिया। आगे भी सम्मान देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगें और संगठन में भी महिलाओं व युवाओं को पूरी तरजीह दी जाएगी।

इस मीटिंग में अन्य के अलावा पूर्व विधायक नीरज शर्मा, तिगांव के पूर्व प्रत्याशी रोहित नागर, बल्लभगढ़ की पूर्व प्रत्याशी रही पराग शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता तरूण तेवतिया, सतवीर डागर, मास्टर ऋषिपाल, विनोद कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, योगेश ढींगरा, गौरव ढींगड़ा, अशोक रावल, डॉक्टर सौरभ शर्मा, अंश वत्स, मुकेश डागर, अनिल शर्मा, वेद प्रकाश यादव, तिलक नागर, रेनू चौहान, लक्ष्मण तंवर, बंटी हुड्डा, अरुण सिंह, उमेश कौशिक, राकेश चपराना, तिलक नागर, रितृ कुंडू, ठाकुर राजाराम, राहुल सरदाना, चुन्नू राजपूत, बाबूलाल रवि, संजय सोंलकी, सुनीता फागना, एनके शर्मा, बलजीत सिंह अरोड़ा, मोहसिन खान, प्रेम यादव, ओम प्रकाश पांचाल, डॉ एस एस गौड़, गजना लाम्बा, दीपक चौधरी, विनोद वर्मा सुंदर नेताजी, विकास फागना, ओम प्रकाश श्योराण, एडवोकेट अनुज शर्मा, सुरेश बेनीवाल, लिखी चपराना पार्षद, मुकेश चौधरी , देव वशिष्ठ, ईंशांत कथूरिया, इकबाल कुरैशी, सुमित भाटिया, डॉक्टर पराग गौतम, जमील मालिक, नरेश भोला, विशाल पांडे, नरेश गोयल, विकास दायमा, पम्मी मान, सरला भमोत्रा, नरेश सरपंच, जय भगवान भारद्वाज, सुभाष शर्मा, आकाश शर्मा, अश्वनी कौशिक, डॉ एच पी माहौर, प्रशांत कौशिक, जीत सिंह नंबरदार, अर्जुन सैनी, वीरेंद्र चंदीला, दिनेश शर्मा, राहुल नागर, संजय शर्मा, विवेक चौधरी, रवि कुमार, जुबेर खान, मनीष बौद्ध, राजकुमार चौहान, डॉक्टर दया किशन, रियाज खान, सरदार उपकार सिंह सहित अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!