फरीदाबाद में जिला प्रशासन की फिर बड़ी कार्रवाई, 75 लाख रुपए मूल्य की, 10,500 लीटर अवैध शराब पकड़ी

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने में फरीदाबाद जिला पूरे प्रदेश में तीसरे स्थान पर

जिला में आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई में अब तक 20 हजार लीटर से ज्यादाअवैध शराब पकड़ी गई

उपायुक्त ने अधिकारियों की मीटिंग लेकर कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश, सभी एसडीएम भी करें चैकिंग

पुलिस विभाग ने भी कार्रवाई करते हुए 700 लीटर अवैध शराब की जप्त

फरीदाबाद : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि जिला में अवैध शराब सप्लाई करने वालों के खिलाफ प्रशासन को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान 75 लाख रुपए मूल्य से अधिक की 10 हजार 500 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई है। इसके साथ ही अलग-अलग टीम में बनाकर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। आदर्श आचार संहिता के दौरान किसी भी स्थान पर अवैध रूप से शराब की सप्लाई न हो इसके लिए आबकारी विभाग द्वारा छह स्थानों पर नाके लगाकर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत इससे पहले 8,447 लीटर अवैध शराब बरामद की गई थी। अब रविवार को की गई इस बड़ी कार्रवाई के बाद पकड़ी गई इस शराब का मूल्य एक करोड़ दो लाख रुपए हो गया है। वहीं जिला पुलिस ने भी रविवार को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 700 लीटर शराब पकड़ी है। हरियाणा में अवैध शराब के खिलाफ इस तरह की बड़ी कार्रवाई में फरीदाबाद जिला तीसरे स्थान पर पहुंच गया है

उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लगने के बाद जिला में अवैध रूप से शराब सप्लाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा जिला में भाटी माईन मांगर, सूरजकुंड, बदरपुर बार्डर, दुर्गा बिल्डर के सामने, बसंतपुर और छांयसा में छह नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर 8-8 घंटे के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात को और रविवार को दिनभर चली कार्रवाई में चैकिंग अभियान के दौरान चैकिंग टीमों द्वारा 10 हजार500 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। इस शराब का मूल्य 95 लाख रुपये आंका गया है। वहीं इन मामलों में एफआईआर भी दर्ज की गई हैं। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लगने के बाद जिला में शराब सहित 73 लाख रुपये के असेट्स सीज किए गए थे। इनमें 21 लाख रुपये की नकदी भी शामिल है। अब 75 लाख रुपए की अवैध शराब पकडी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!