अपहरण कर लोहे की रॉड और डंडों से पीटकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर लोगों में दहशत फैलाने वाले गिरोह के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने युवक का अपहरण कर लाठी-डंडों एवं लोहे की रॉड से पीटकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर लोगो में दहशत फैलाने वाले एक गिरोह के आरोपी मोहित पुत्र राम सिंह गाजीपुर रोड़ नंगला, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने जानकारी दी कि उपरोक्त आरोपी शरारती किस्म का व्यक्ति है, जिसने अपनी दादागिरी जमाने तथा अपराध की दुनिया में अपना नाम कमाने के लिये दिनांक 23-05-2021 को अपने साथियों पीयूष, तरुण व दीप सिंह के साथ मिलकर देवेन्द्र नाम के लडक़े का अपहरण करके सुनसान जगह पर ले गए तथा जान से मारने की धमकी देते हुए डंडों व लोहे की रॉड से पीटते हुए उसकी विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालकर दहसत फैलाने की कोशिश की थी और फरार हो गए थे। जिस पर आरोपीयों के खिलाफ अपहरण, मारपीट, जान से मारने की धमकी, तोडफ़ोड़ के तहत मामला थाना सारन में दर्ज किया गया था।

आरोपी मोहित बैसला के साथी आरोपीयान पियूष, तरुण व दीप सिंह को पहले ही अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका था, आरोपी मोहित को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए अपने सूत्रों की सहायता से दिनांक 19-06-2021 को डबुआ पाली रोड़ से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

उपरोक्त आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके माननीय अदालत से आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उपरोक्त आरोपी से वारदात बारे गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!