श्री राम के स्वागतोत्सव को भव्य बनाने के लिए बल्लभगढ़ में निकाली गयी जागरूकता पदयात्रा : भाई भारत भूषण
समूचे बल्लबगढ़ विधानसभा में लगातार दीप-दान - भाई भारत भूषण

बल्लबगढ़ : बल्लबगढ़ विधानसभा के मेन बाज़ार में भव्य उत्सव मनाने हेतु लोगों को जागृत करने के लिए कुंदन कॉलोनी से घंटाघर होते हुए अंबेडकर चौक से वापिसी में गुप्ता होटल तक जाकर कुंदन कॉलोनी के श्री राम मंदिर तक पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के सभी समाज के बुजुर्ग, मातृशक्ति व युवा शामिल हुए। पदयात्रा के माध्यम से भाई भारत भूषण ने अपने आसपास के हर छोटे- बड़े मंदिरों की साफ-सफाई करने का अनुरोध किया, ताकि प्रभु श्रीराम के आगमन के दिन पूरा भारत स्वच्छ रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत के लोगों से 22 जनवरी के दिन अयोध्याधाम में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अपने घरों एवं मंदिरों में प्रभु श्री राम के नाम पर रामज्योति जलाने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री के इस आवाह्न के ध्यानार्थ, इसे सफल बनाने के लिए बल्लभगढ़ विधानसभा में लगातार एक के बाद एक दीप वितरण और जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा।

इस कार्यक्रम के आयोजनकर्ता भाई भारत भूषण ने बताया कि विगत 6 जनवरी को भी बल्लबगढ़ सेक्टर 3 और इसके बाद लगातार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उनके द्वारा दीप वितरण किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने 22 जनवरी के उत्सव को भव्य बनाने का जो आवाह्न किया है, उसमें वल्लभगढ़ विधानसभा की भागीदारी बढ़चढ़ कर होगी। हमारी कोशिश है कि रामलला जी के आगमन के दिन पूरा बल्लभगढ़ शहर एकदम रामज्योति से जगमग होकर दीपावली मनाएं और इसीलिए हमलोग अपने तरफ से अधिक से अधिक दीपदान कर रहे हैं।
भाई भारत भूषण ने बताया कि 22 जनवरी को 550 साल के बाद अयोध्या में नवनिर्मित भव्य मंदिर में रामलला विराज रहे है तो इस ऐतिहासिक क्षण को सभी बल्लभगढ़वासीयों ने एक उत्सव के रूप में मनाने का संकल्प लिया। जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा है, इस दिन सभी भारतवासी अपने घरों और आसपास के मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन करेंगे।यह हमारी पीढ़ी के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि हम इस क्षण के साक्षी बनने जा रहे हैं।
इस मौक़े पर रमेश भारद्वाज, श्रीभगवान, घनश्याम शर्मा, हज़ारी लाल, राजकुमार राणा, मनोज चौधरी, राठौर, राजेंद्र परासर, पुष्कर दयाल, पुष्पेन्द्र त्यागी, रवींद्र शर्मा, सुनील शर्मा, मदन पंडित, ललित शर्मा, तेजपाल, दीपक शर्मा, अजय यादव, गोपाल यादव, हेमंत शर्मा, नीरज कौशिक, सागर सैनी, अनिमेश शाही, अमित चौधरी व प्रशांत राठौर मौजूद रहें।



