नागरिकों को संविधान के माध्यम से समानता और एकता के सूत्र में बांध गये बाबा सहाब : दुष्यंत चौटाला

फ़रीदाबाद : संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर एनआईटी विधानसभा के गौछी गांव के अंबेडकर पार्क में एक विशाल जनसभा का आयोजन हलका अध्यक्ष हाजी करामत अली व नीरज प्रेमी और पार्क कमेटी द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया साथ ही उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए बाबा साहब को याद करते हुए कहा की उनका योगदान भारत के निर्माण में अतुल्य है बाबा साहब जो संविधान के रूप में सबके अधिकारों की रक्षा का जो मूल मंत्र वोट के अधिकार के रूप में हमें देकर गए हैं इस पर चलते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार के हक में वोट करें. क्योंकि जनता पार्टी ही वो पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है !! दुष्यंत चौटाला ने कहा दिल्ली में जब संत श्री रविदास मंदिर को तोड़ा गया उन्होंने अपने घोषणा पत्र में संत शिरोमणि रविदास जी के भव्य मंदिर निर्माण की बात कही जो उपमुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर संत रविदास जी मंदिर की आधारशीला रखी!! ताऊ देवीलाल को याद करते हुए उन्होंने कहा जब व उप प्रधानमंत्री थे तो उनके प्रयासों से ही बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न दिया गया !

इस मौके पर हाजी करामत अली, नीरज प्रेमी व समस्त गांव की सरदारी ने पगड़ी पहनाकर और मोमेंटो भेट कर दुष्यंत चौटाला का स्वागत किया. हाजी करामत अली ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि पहले शोभा यात्रा निकाली गई भंडारे का आयोजन किया गया उन्होंने आगे कहा की दुष्यंत चौटाला जी के प्रति लोगों की दीवानगी देखिये की अन्य कार्यक्रमों की व्यस्तता होने से काफ़ी देरी से पहुंचने पर भी लोगों अपने जनप्रिय नेता को सुनने के लिये हजारों की संख्या डटे रहे.क्या महिलाये क्या युवा, बुजुर्ग, बच्चे सब में अपने प्रिय नेता का स्वागत करने की एक होड़ सी लगी हुयी थी!

जिला प्रवक्ता रवींद्र पाराशर ने बताया की इस मौके पर जिला अध्यक्ष कृष्ण जाखड़, लोकसभा प्रभारी ऋषि राज राणा, अरविंद भारद्वाज, प्रेम धनकड़, नलिन हुड़्डा, अजय भड़ाना, तेजपाल डागर, प्रेम कृष्ण आर्य पप्पी, रवि शर्मा, साहब सिंह विर्क, अनिल खुटेला, भारत यादव, सचिन कौशिक, नीरज प्रेमी, खेमचंद प्रधान, हँसा प्रधान, सत्येंद्र, सुनील, अनिल बुंदेला, रूप सिंह, सुरेश, प्रमोद गौतम, रोहतास, पुरुषोत्तम व पार्क कमेटी व अन्य लोग मौजूद रहे!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!