भारती चैरिटेबल ट्रस्ट को ब्लड डोनेशन कैम्प लगाने को लेकर सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : विश्व रक्तदाता दिवस पर महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउंडेशन एवं जिला रेड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के सयुक्त तत्वाधान में सामाजिक संस्थाओं व ब्लड बैंकों को एवं 25 बार से ज्यादा ब्लड डोनेट करने वाले सभी डोनर्स को सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में भारती चैरिटेबल ट्रस्ट को भी लगभग 15 ब्लड डोनेशन कैम्प लगाने को लेकर सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया जो कि ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र नांदल द्वारा प्राप्त किया गया।

भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र नांदल ने कहा कि यह सम्मान ट्रस्ट के सभी कार्यकर्ताओं, सभी सहयोगी डोनर्स का है जो ब्लड डोनेशन कैम्प में बढ़-चढक़र हिस्सा लेते हैं एवं ब्लड डोनेट करते हैं। इस सहयोग व सफलता के लिए सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं एवं हृदय की गहराई से बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि आगे भी आप सभी का सहयोग इसी प्रकार बना रहेगा यही उम्मीद करता हूं।



