भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की भाभी के निधन पर जताया शोक

बड़ौली ने स्वर्गीय रेनू गोयल को पुष्प अर्पित कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की

फरीदाबाद : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की भाभी एवं स्वर्गीय विनोद गोयल जी की धर्मपत्नी रेनू गोयल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और स्वर्गीय श्रीमती रेनू गोयल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

मोहन लाल बड़ौली ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!