दिल्ली के स्क्रेप कारोबारी की हत्या के मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार

थाना आदर्श नगर की टीम पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता अनुसार उप निरीक्षक हरीश थाना चांदनी महल दिल्ली ने थाना आदर्श नगर में दी अपनी शिकायत में बताया कि 7 मार्च को मोहम्मद आरिब वासी दरियागंज दिल्ली की गुमशुदगी की सुचना थाना चांदनी महल में प्राप्त हुई थी। जिस संबंध में 10 मार्च को थाना चांदनी महल में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान तकनीकी सहायता से एक संदिग्ध को काबू किया गया। जिसने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर 7 मार्च को सेक्टर 60 स्थित सुनसान जगह पर आरिब की हत्या कर शव को रेलवे लाइन के पास फेंक दिया। जिसकी निशानदेही पर सेक्टर 60 स्थित सुनसान जगह पर रेलवे लाइन के पास मोहम्मद आरिब का शव मिला। जिस शिकायत पर थाना आदर्श नगर में हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

थाना आदर्श नगर की टीम ने 10 मार्च को राहुल(22) वासी गांव ठुलाई जिला हाथरस उत्तर प्रदेश हाल किराएदार गांव पाली तथा बाबू(24) वासी रनुआ खेडा जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश हाल किराएदार सुभाष कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!