कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने माता रानी के दरबार में की समाज के लिए अमन, चैन और सुख समृद्धि व शांति की अरदास
- कहा : देश की धरा पर हमेशा दुर्गा माता का नौ रूपों में आशीर्वाद रहा है

फरीदाबाद/बल्लभगढ़ : हरियाणा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री माननीय मूलचंद शर्मा ने चावला कॉलोनी श्याम लाल छाबड़ा के घर पर माता रानी के दरबार में माथा टेका व माता रानी का आशीर्वाद लिया। जहां उन्होंने माता रानी के दरबार में की समाज के लिए अमन, चैन और सुख समृद्धि व शांति की अरदास लगाई। उन्होंने कहा कि देश की धरा पर हमेशा दुर्गा माता का नौ रूपों में आशीर्वाद बना रहा है।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के साथ बृजलाल शर्मा, प्रेम खट्टर, श्याम लाल छाबड़ा, वीरेंद्र मनचंदा, विजय आर्य, विजय विरमानी, राकेश विरमानी, देशराज हंस, निखिल खट्टर ने भी माता रानी का आशीर्वाद लिया।



