जीडी गोयंका स्कूल के समर कैंप में बच्चों ने निखारी प्रतिभा

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : सैक्टर-15ए स्थित जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में आयोजित समर कैंप का समापन हुआ। इस समर कैंप में बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा निखारी। इस मौके पर स्कूल की स्कूल की डायरेक्टर नीतू मान व सीईओ दीपाली चौधरी व हैड मिस्ट्रेस चित्रलेखा ने समर कैंप में भाग लेने वाले बच्चोंा को प्रमाण पत्र वितरित किए।

इस मौके पर फ्लेमलेस कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें बतौर मुख्य अतिथि स्कूल की डायरेक्टर नीतू मान ने विद्यार्थियों का हौंसला बढ़ाया और उनकी सराहना की। इस समर कैंप में विद्यार्थियों ने घुड़सवारी, तैराकी, नृत्य, पेंटिंग के अलावा संगीत के साथ-साथ पेंसिल फ्लेक आर्ट, बुकमार्क बनाना, टाई एंड डाई, पत्तों और फूलों की छपाई, कॉटन पेस्टिंग, कार्ड मेकिंग, कलर डैबिंग, पेपर स्क्रैचिंग, ब्लूमिंग विद बड्स, नेचुरल ट्री क्राफ्ट, बाउल से जेलिफि़श बनाना, कैटरपिलर पेपर क्राफ्ट आदि का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इस मौके पर स्कूल की डायरेक्टर नीतू मान ने कहा कि इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को तराशकर उन्हें निखारना रहा। उन्होंने कहा कि समर कैंप में बच्चे अपनी रुचि के अनुसार गतिविधियों में हिस्सा लेकर अलग अनुभव प्राप्त करते हैं। साथ ही इस समर कैंप के माध्यम से शारीरिक फिटनेस, अनुशासन व टीम भावना को भी बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर विद्यार्थियों ने समर कैंप के अपने अनुभवों को भी सांझा किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!